आउटसोर्स प्रदर्शनकारी (सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, जॉब सुरक्षा और वेतन वृद्धि की मांग, सरकार को दी चेतावनी

Outsource Employees Protest: नीलम पार्क में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, नौकरी सुरक्षा और वेतन बढ़ाने की मांग, वेतन से अनावश्यक कटौती बंद करने की भी मांग

शिवम दत्त तिवारी

Protest In Bhopal: राजधानी के नीलम पार्क में आज आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और ठेका प्रथा में सुधार की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि वे सालों से विभिन्न सरकारी विभागों, निगम-मंडलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों में कार्यरत हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारी व्यवस्था के चलते उनका शोषण हो रहा है और वेतन में भी कटौती की जा रही है।

क्या हैं प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें?

  • नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
  • न्यूनतम वेतन 21,000 रुपए प्रति माह किया जाए
  • ठेका प्रथा में पारदर्शिता और सुधार लाया जाए
  • वेतन से अनावश्यक कटौती बंद की जाए

सरकार को चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वेतन से विभिन्न मदों के नाम पर कटौती की जाती है, जिससे उन्हें तय वेतन भी नहीं मिल पाता। कई कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उनकी स्थिति अस्थिर बनी हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इसके तहत आगामी दिनों में बड़े स्तर पर रैली और धरना प्रदर्शन भी किए जा सकते हैं।

 प्रशासन की नजर

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रशासन द्वारा भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। नीलम पार्क में हुआ यह प्रदर्शन आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और असंतोष को एक बार फिर सामने लेकर आया है।

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात