दतिया उपचुनाव पर नरोत्तम मिश्रा का बयान  (फोटो सोर्स- नवभारत)
भोपाल

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- आखिर में भाजपा ही जीतेगी, सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोट से आगे

Datia By Election : दतिया उपचुनाव की मतगणना के बीच नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का दावा किया। हालांकि सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 3,295 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

प्रीतेश जैन

Narottam Mishra on Datia By Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। मतगणना के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुकाबला भले ही कांटे का हो, लेकिन अंत में जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। दूसरी ओर मतगणना के सातवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कुल 31,436 वोट हासिल कर 3,295 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अब तक 28,141 वोट मिले हैं।

पत्रकारों ने जब डॉ. नरोत्तम मिश्रा से लगातार बदल रहे रुझानों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "अंतिम में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।" जब उनसे पूछा गया कि पूरे चुनाव में उनकी भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा में रही, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, "हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मनसा, वाचा, कर्मणा सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हैं।"

भारती को बताया दल बदलू नेता

राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निष्कासन पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें "मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा दलबदलू नेता" बताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती अब तक कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी और एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन्हें उस समय ही बाहर कर देना चाहिए था, जब सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में उन्हें सजा हुई थी और उनकी सदस्यता समाप्त होने के कारण दतिया में उपचुनाव की नौबत आई।

कांग्रेस ने समय पर कार्रवाई नहीं की

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के इस आरोप पर कि वह डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कहने पर भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, मिश्रा ने सीधे जवाब देने के बजाय फिर राजेंद्र भारती के दलबदल का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिलने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव में पलट गई बाजी: छठे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई दमदार बढ़त, घनश्याम सिंह 1,786 वोट से आगे

उधर मतगणना में कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त बढ़ाती जा रही है। पहले राउंड में भाजपा के पक्ष में दिख रहा मुकाबला अब पूरी तरह कांग्रेस की ओर झुक गया है। सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 31,436 वोटों के साथ 3,295 वोटों की बढ़त पर हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 28,141 वोट मिले हैं। मतगणना के शेष राउंड अभी जारी हैं और अंतिम परिणाम का इंतजार है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना