एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर आएगा। 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि प्रदेश में अब तक 33.9 इंच बारिश हुई है।

प्रीतेश जैन

MP Weather News : दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इससे पहले भी कई जिलों में रिमझिम और हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD के पूर्वानुमान में 24 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे मजबूत होने की संभावना है। इसके 21 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन और 22 सितंबर तक डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है। इसके प्रभाव से 23 सितंबर से मौसम की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

24 सितंबर से इन जिलों में भारी बारिश

इस सिस्टम के असर से 24 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। छतरपुर, सतना, दमोह, डिंडौरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में भारी बारिश की चेतावनी बताई गई है। IMD के अनुसार, इसके बाद भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

32 जिलों में सामान्य से कम बारिश

प्रदेश में अब तक औसत बारिश करीब 33.9 इंच बताई गई है। कई जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश का आंकड़ा सामान्य के आसपास है। बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी समेत कई जिलों में 5 से 24 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है।

पश्चिमी MP के कई जिलों में भी कमी

पश्चिमी मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में बारिश सामान्य से 5 से 49 प्रतिशत तक कम बताई गई है।

23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

दूसरी ओर अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

जून की कमी अब तक पूरी नहीं हुई

इस मानसून सीजन में जून के दौरान प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश होने से स्थिति में सुधार आया, लेकिन जून की कमी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी। इसी वजह से पूरे सीजन का आंकड़ा अभी भी सामान्य से कम है। प्रदेश में सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे जिलों में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच के बीच रहती है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप