MP राज्यसभा उप-चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, राज्यसभा में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में कांग्रेस।
हरदीप पुरी के सामने महिला प्रत्याशी उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस।
कांग्रेस नेताओं के अंदर शुरू हुआ मंथन।
कल तक नाम पर लगा सकती है अंतिम मुहर, कांग्रेस के पास जीत का आंकड़ा नहीं लेकिन उसे बावजूद भी उम्मीदवार उतराने की तैयारी।
2 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन।
MP Congress Women Candidate In Rajyasabha By-Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस बीजेपी उम्मीदवार हरदीप पुरी के सामने महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर पार्टी नेताओं के बीच मंथन शुरू हो गया है और कल तक नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
हालांकि, कांग्रेस के पास जीत के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है, इसके बावजूद पार्टी उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही है। नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर है।
सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश का राज्यसभा उपचुनाव इसलिए भी और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है क्योंकि कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने महिला उम्मीदवार को मैका दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कल तक कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर लग सकती है मुहर।
दरअसल, भाजपा नेता एल मुरुगन के सीट खाली करने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। एल. मुरुगन के राज्यसभा और मंत्रालय से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मदीवार के तौर पर मैदान में उतारा है।
मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा में नामांकन दाखिल करना होगा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिल पर्चों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्धारित तारीख पर मतदान कराया जाएगा।