महेश केवट और मीनाक्षी नटराजन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP के दांव से कांग्रेस में खलबली, एक विधायक नॉट रीचेबल

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हो गया है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस MLA निर्मला सप्रे ने टेंशन बढ़ा दी है।

प्रीतेश जैन

MP Rajya Sabha 3rd Seat Fight: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट के लिए सियासी पारा अचानक बेहद गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारने से मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा हो गया है। अब इस सीट पर बीजेपी के महेश केवट और कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों ही दलों के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

संख्या बल के हिसाब से दो सीटें आसानी से भाजपा के खाते में जा रही हैं, लेकिन तीसरी सीट पर बीजेपी के दांव ने कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग का डर पैदा कर दिया है।

बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, सीएम बोले- 'तीसरी सीट भी हमारी'

बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी रणनीति और जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हम तीसरी सीट भी जीतेंगे। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, हमारा उम्मीदवार सभी विधायकों से मतदान की अपील करेगा।" पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी दावा किया है कि वे हर हाल में अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताकर ही दम लेंगे।

जीतू पटवारी का पलटवार: 'कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं'

दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश की। बीजेपी द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखा हमला बोला। पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) और दबाव की राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा जान ले कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और वे किसी दबाव में नहीं आएंगे।

कांग्रेस को पहला झटका: निर्मला सप्रे पहुंचीं सीएम हाउस

कांग्रेस के एकजुटता के दावों के बीच अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीना से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं विधायक निर्मला सप्रे अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट को वोट देने का भरोसा दिया है। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं।

BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार अचानक हुए गायब

तीसरी सीट के समीकरणों के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार पर दोनों ही दलों की नजरें टिकी हुई हैं। सोमवार को इस सियासी गहमागहमी के बीच डोडियार अचानक लापता हो गए। शाम को कुछ घंटों तक उनका किसी से संपर्क नहीं हो पाया। डोडियार जिन दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, वे दोनों ही बंद आ रहे हैं, जिससे सस्पेंस और ज्यादा गहरा गया है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक