प्रतीकात्मक इमेज  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

MP Police Constable: 45 साल तक के यह आठ अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से राहत, आरक्षक भर्ती में भर सकेंगे फॉर्म

MP Police News: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती-2026 में 8 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत। 38 से 45 वर्ष आयु वर्ग के याचिकाकर्ताओं को मिली आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • एमपी हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती-2026 में आठ अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी।

  • 38 से 45 वर्ष से कम आयु वाले आठ याचिकाकर्ता भी भर्ती प्रक्रिया में हो सकेंगे शामिल।

  • अभ्यर्थियों ने भर्ती विज्ञापन में निर्धारित आयु सीमा को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती।

MP Police Constable Recruitment Age Limit: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती-2026 को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने 8 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अदालत के इस फैसले के बाद अब 38 साल से अधिक और 45 साल से कम आयु वाले आठ याचिकाकर्ता भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

दरअसल, इन अभ्यर्थियों ने भर्ती विज्ञापन में निर्धारित आयु सीमा को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी और भर्ती का अंतिम परिणाम याचिका के अंतिम निराकरण पर निर्भर करेगा।

भर्ती की आयु सीमा को उच्च न्यायालय में दी गई चुनौती

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती-2026 के विज्ञापन में निर्धारित आयु सीमा को लेकर नरसिंहपुर निवासी प्रजापाल सिंह मोंगरे सहित आठ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के दरवाजे को खटखटाया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि भर्ती में निर्धारित आयु सीमा की वजह से वह आवेदन करने से वंचित हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को चुनौती देते हुए न्यायालय से राहत की मांग की। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मोहित वर्मा ने अदालत में पक्ष रखा और आयु सीमा में छूट दिए जाने के समर्थन में तर्क रखे।

सरकारी परिपत्र का दिया हवाला

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र का हवाला दिया। उनका तर्क रखा कि इस परिपत्र के तहत सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा पात्र आरक्षित वर्गों और सेवारत होमगार्ड जवानों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट देने का प्रावधान भी है। इसी आधार पर अभ्यर्थियों ने 45 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ देने की मांग की। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में इन प्रावधानों के अनुरूप आयु सीमा का निर्धारण किया जाना चाहिए।

हाई कोर्ट ने आठ अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की दी अनुमति

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ में हुई। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने आठों याचिकाकर्ताओं को पुलिस आरक्षक भर्ती-2026 का आवेदन फॉर्म भरने की अंतरिम अनुमति प्रदान की। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सात दिनों के भीतर प्रोसेस फीस जमा किए जाने पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही संबंधित पक्षों को चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भर्ती का परिणाम याचिका के अंतिम फैसले पर रहेगा निर्भर

एमपी हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं का परिणाम घोषित किया जा सकता है, लेकिन उनकी उम्मीदवारी और परिणाम याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। यानी फिलहाल इन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल गया है, लेकिन आयु सीमा को लेकर अंतिम फैसला आने के बाद ही उनकी पात्रता की स्थिति स्पष्ट होगी।

शासन की ओर से सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता वीर विक्रांत सिंह उपस्थित हुए। कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से उन आठ अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है, जो आयु सीमा के चलते भर्ती से बाहर होने की स्थिति में थे।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए