कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP Weather News: 15-18 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, आज 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच मानसून की एंट्री होने की संभावना है। इससे पहले कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भिंड समेत कई जिलों में लू की चेतावनी है।

प्रीतेश जैन

MP Monsoon Entry 2026: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अगले सप्ताह 15 से 18 जून के बीच होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून प्रदेश में इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों के रास्ते प्रवेश कर सकता है। अनुमान है कि मानसून छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर या बैतूल जिले से राज्य में दस्तक देगा। इसके पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहेंगी और कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल सहित अन्य जिले शामिल हैं। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी

दूसरी ओर, आंधी और बारिश के बीच गर्मी का असर भी बना रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 9, 10 और 11 जून को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उमस और तेज गर्मी महसूस की जाएगी। वहीं 10 और 11 जून को भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

सामान्य से अधिक बना हुआ है तापमान

मध्य प्रदेश में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मंडला प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 42.1 डिग्री, खजुराहो में 42 डिग्री, दमोह में 41.8 डिग्री और मलाजखंड में 41.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर 41.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जबलपुर में 40 डिग्री, उज्जैन में 39.5 डिग्री, भोपाल में 38.7 डिग्री और इंदौर में 38.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के आगमन के साथ तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें