Jitu Patwari President Letter: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मध्य प्रदेश दौरे के बीच राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आदिवासी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आदिवासी समाज 'दया नहीं, अधिकार चाहता है, आश्वासन नहीं, अवसर चाहता है।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन और विशेष आरती में भी भाग लेंगी।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने पत्र में राष्ट्रपति मुर्मु को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि इसी कारण देश के 1.53 करोड़ आदिवासी नागरिकों को उनसे विशेष अपेक्षाएं हैं। पटवारी ने कहा कि आज आदिवासी समाज को केवल योजनाओं और घोषणाओं की नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के वास्तविक क्रियान्वयन की आवश्यकता है।
पत्र में कांग्रेस ने आदिवासी समाज से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं उठाईं
ये भी पढ़ें : बरगी डैम हादसे के बाद केंद्र सख्त, IWAI ने राज्यों को दिए कड़े निर्देश, वाटर टूरिज्म स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के बीच कांग्रेस के इस पत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां कांग्रेस इसे आदिवासी अधिकारों की आवाज बता रही है, वहीं सत्तापक्ष इसे राजनीतिक बयानबाजी के तौर पर देख रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बहस और तेज होने की संभावना है।