ग्वालियर सेंट्रल जेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्यप्रदेश जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, कई केंद्रीय जेलों के अधीक्षक बदले, 20 डिप्टी जेलरों के भी तबादले

MP Deputy Jailer Transfer: मध्यप्रदेश जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई केंद्रीय जेलों के अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि 20 डिप्टी जेलरों के भी तबादले किए गए हैं।

प्रीतेश जैन

MP Jail Department Transfer List: मध्यप्रदेश जेल विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी गई है। विभाग ने प्रशासनिक कसावट और जेलों की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में जेल अधीक्षकों और डिप्टी जेलरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई केंद्रीय जेलों के अधीक्षकों को बदला गया है, जबकि 20 डिप्टी जेलरों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, मानवेन्द्र सिंह परिहार को भोपाल केंद्रीय जेल का नया अधीक्षक बनाया गया है। वहीं दिनेश नरगावे को इंदौर केंद्रीय जेल की कमान सौंपी गई है। इंदौर केंद्रीय जेल की अधीक्षक अलका सोनकर को वहां से हटाकर जेल मुख्यालय भोपाल से संबद्ध कर दिया गया है।

ग्वालियर ड्रग्स कांड के बाद कार्रवाई

हाल ही में ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा तस्करी और बैरक के भीतर ड्रग्स सेवन से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद जेल विभाग की काफी आलोचना हुई थी। इस मामले के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक विदित सरवैया को ग्वालियर से हटा दिया है। उन्हें शिवपुरी जिला जेल भेजा गया है। अब ग्वालियर केंद्रीय जेल की जिम्मेदारी राकेश भांगरे को सौंपी गई है।

गोहद जेल से बंदी फरार मामले का असर

भिंड जिले की गोहद उपजेल से हाल ही में पॉक्सो एक्ट का एक बंदी फरार हो गया था। इस घटना के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसके बाद गोहद उपजेल में पिछले नौ वर्षों से पदस्थ डिप्टी जेलर हेम सरिता मिंज का तबादला कर उन्हें ग्वालियर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

20 डिप्टी जेलरों को नई जिम्मेदारी

जेल मुख्यालय द्वारा जारी सूची में 20 डिप्टी जेलरों के भी तबादले किए गए हैं। विभाग का मानना है कि इससे जेल प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आने वाले समय में विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं। प्रदेश में जेलों की सुरक्षा, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किए गए इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग