एमपी एसआई का रिजल्ट हुआ जारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी

MP News: MPSEB ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 500 पदों के लिए कुल 1639 अभ्यर्थियों (473 महिला, 1166 पुरुष) का चयन हुआ है।

सजल रघुवंशी

MP SI Result Out: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती के 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

जारी परिणाम के अनुसार कुल 1639 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है, जिनमें 473 महिला और 1166 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा 29 अप्रैल 2026 तक प्रदेश के चार शहरों, भोपाल, जबलपुर, सागर और सीधी में एमपी पुलिस सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया। मंडल के अनुसार यह पूरी परीक्षा प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

पीईटी और पीएमटी बाकी

मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए आगे की चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण चरण आयोजित किए जाएंगे। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल है, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के माध्यम से अभ्यर्थियों की लंबाई, छाती एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच की जाएगी। इसके अलावा साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व और कौशल का मूल्यांकन होगा। साथ ही दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के तहत सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। अंत में चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जाएगा।

आगामी चरणों की जानकारी अलग से जारी होगी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आगामी चरणों की समय-सारणी, परीक्षा केंद्रों के स्थान तथा प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना या अपडेट से वंचित न रह जाएं।

मंडल ने अभ्यार्थियों से किया यह अनुरोध

अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें। इसके अलावा मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारियों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक सूचना से सावधान रहने और उससे दूर रहने की अपील की गई है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप