CM Mohan Yadav High Level Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए नए नवाचारों पर बल देते हुए पर्यटन, पाक कला और कुटीर उद्योगों को स्वरोजगार का मुख्य आधार बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण पर्यटन के क्षेत्र में समृद्ध है। उन्होंने विभाग को पर्यटन विभाग के साथ तालमेल बिठाने का निर्देश दिया ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए 'गाइड' की संख्या बढ़ाई जा सके और स्थानीय व्यंजनों के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जोर दिया कि अब प्रशिक्षण संस्थान केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित न रहें, बल्कि फैक्ट्री परिसरों में भी प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की वास्तविक मांग के अनुसार ही ट्रेड डिजाइन किए जाएं ताकि युवाओं को प्रशिक्षण के तुरंत बाद रोजगार मिल सके।
बैठक में विभाग की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दिया गया:
यह भी पढ़ें: यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने गुना जिले में जैकेट बनाने के कार्य को एक 'आदर्श मॉडल' बताते हुए कहा कि लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से घर बैठे रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने रेशम उत्पादन और कोसा वस्त्र निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।