बिजली बल्ब (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

5 Rupees Electricity Connection: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 14 मई से संपर्क अभियान 2026 की शुरुआत कर रही है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महज 5 रुपए में घरेलू बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

प्रीतेश जैन

MP Electricity News: मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 14 मई से ‘संपर्क अभियान 2026’ शुरू करने जा रही है, जिसके तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को मात्र 5 रुपए में घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं दी जाएं और उनकी शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली सेवाओं को ज्यादा उपभोक्ता-केंद्रित बनाने और लोगों की संतुष्टि बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

तत्काल बिजली कनेक्शन देने पर जोर

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को घर-घर सर्वे करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सर्वे के जरिए उपभोक्ताओं की समस्याओं की पहचान कर उनका जल्द निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के आधार पर तत्काल बिजली कनेक्शन देने पर विशेष जोर रहेगा।

लगाए जाएंगे स्पेशल शिविर

अभियान के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां बिलिंग, नाम परिवर्तन, लोड बढ़ाने, ई-केवाईसी, खराब मीटर बदलने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा वोल्टेज और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं का भी निपटारा किया जाएगा।

बिजली चोरी रोकने के लिए चलेगा अभियान

बैठक में समाधान योजना 2025-26 के तहत 15 मई से पहले अधिक से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से बिजली चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाने और राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी फोकस करने को कहा गया है।

नियमित जांच के दिए निर्देश

प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने 33/11 केवी सबस्टेशनों की समयबद्ध मरम्मत, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही विभागीय कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने और लाइनकर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य करने पर जोर दिया गया।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज