मप्र में सुबह और रात के समय बढ़ी ठिठुरन  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

MP Weather: पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश, पारा 5.2°C पर पहुंचा, 4 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

MP Cold Wave : एमपी में ठंड बढ़ने के साथ दमोह, कटनी, शहडोल और उमरिया में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कटनी के करौंदी में पारा 5.2 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

शाजेब खान

Highlights :

  • मध्यप्रदेश के चार जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट।

  • दमोह, कटनी, शहडोल और उमरिया में रविवार को सर्द हवाओं का असर।

  • कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस।

MP Cold Wave Alert 2026 : एमपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। बादल छंटने के बाद उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट तेज कर दी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में शीतलहर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सुबह और शाम के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाने के आसार हैं।

दमोह, कटनी, शहडोल और उमरिया में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार रविवार को दमोह, कटनी, शहडोल और उमरिया में शीतलहर चलने की संभावना है। इन चारों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी दमोह और कटनी में ठंडी हवाओं का असर रह सकता है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोल्ड वेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

करौंदी में सबसे सर्द रात

पिछले 24 घंटों में कटनी जिले के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह में पारा 6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 6.2 डिग्री, अमरकंटक में 7.3 डिग्री और रीवा में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, खजुराहो और उमरिया में 9.4 डिग्री, मलाजखंड में 9.5 डिग्री, नौगांव में 9.6 डिग्री और मंडला में 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे

प्रदेश के 35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इनमें 11 शहर ऐसे रहे, जहां पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सीधी जिला, ग्वालियर, दतिया, नरसिंहपुर, श्योपुर, रायसेन, सतना, भोपाल, टीकमगढ़, गुना, छिंदवाड़ा, इंदौर, शिवपुरी, बैतूल, सिवनी, खरगोन, खंडवा, धार, पचमढ़ी, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम और सागर में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा।

अभी और गिरेगा रात का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बादल छंटने और ठंडी हवाओं के कारण फिलहाल सुबह और रात की ठंड का असर अधिक महसूस होगा।

बढ़ती ठंड में सावधानी बरतें

बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और शरीर को ठंडी हवाओं से बचाने की सलाह दी जा रही है। ऊनी टोपी, स्कार्फ, दस्ताने और मोजों का इस्तेमाल करें। गीले कपड़े तुरंत बदलें और घरों में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजे खिड़कियां बंद रखें। फर्श पर कालीन या कंबल बिछाएं और गर्म व पौष्टिक भोजन लें। गुड़, तिल, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स, लहसुन, अदरक और हल्दी वाला दूध भी डेली लाइफ रूटीन डाइट में शामिल किया जा सकता है।

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!