आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?
29 November 2026 News Updates
29 नवंबर 2026 समाचार अपडेट(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

  • परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सियासी तेज, राजनीतिक दलों के बीच बढ़ी बहस और बयानबाजी

  • निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन

सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की निवेश सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगा। समारोह में 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का पांच कंपनियों संग एमओयू होगा। इसके साथ ही सीएम 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज

परिसीमन विधेयक को लेकर 30 नवंबर 2026 से संसद में विशेष सत्र के पूर्व राजनीतिक गतिविधियां तेज है। भाजपा इस विधेयक के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क साध रही है। वहीं इस विधेयक को लेकर विपक्षी पार्टियों का गतिरोध भी जारी है। सबसे ज्यादा अधिक लोकसभा सीटों वाले यूपी में इस मुद्दे पर आज सियासी हलचल देखने को मिलेगी।

मतदाता सूची विशेष अभियान: आज भी लगेंगे विशेष कैंप

निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप 29 नवंबर को भी लगाये जायेंगे। 28 नवंबर को भी यह कैंप लगाए गए थे। इसमें बीएलओ की मौजूदगी में नए मतदाता फॉर्म-6 भरकार नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा इसमें मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार के लिए भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश के बलिया में ऐतिहासिक ददरी मेले में 29 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेताओं को लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान आने वाले विजेता को बुलेट, दूसरे स्थान वाले को सामान्य बाइक और तृतीय स्थान पर आने वाले को स्कूटी दी जाएगी। इसका आयोजन 11 बजे से नंदी ग्राम मैदान में होगा।