कैबिनेट मीटिंग लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, MP कैबिनेट ने पारित किया विशेष संकल्प, CM मोहन ने गिनाईं उपलब्धियां

MP Cabinet Meeting : PM मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर MP कैबिनेट ने विशेष संकल्प पारित किया। CM मोहन ने PC में सरकार की योजनाओं और प्रमुख फैसलों का उल्लेख किया।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर एमपी कैबिनेट ने पारित किया विशेष संकल्प।

  • सीएम मोहन यादव ने नोटबंदी, जीएसटी, धारा 370 और राम मंदिर सहित कई फैसलों का किया उल्लेख।

  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर दिया जोर।

PM Modi 25 Years Public Service : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संकल्प पत्र पारित किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए प्रमुख फैसलों और योजनाओं का उल्लेख किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई बड़े काम हुए हैं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।

25 साल की जनसेवा पर कैबिनेट ने पारित किया संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई गई। इसमें विशेष संकल्प पारित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना भी की।

विधायक से मुख्यमंत्री और सांसद से प्रधानमंत्री बनने का किया उल्लेख

सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जितनी बार विधायक का चुनाव लड़ा, उतनी बार मुख्यमंत्री बने और जितनी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, उतनी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली। इससे पहले केंद्र में गठबंधन सरकारों का दौर अधिक देखने को मिलता था।

2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'वी विल डू इट' (We Will Do It) का संदेश देते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प सामने रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन धन योजना से लेकर आयुष्मान भारत तक की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने का भी जिक्र किया।

नोटबंदी, जीएसटी और धारा 370 जैसे फैसलों का उल्लेख

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने नोटबंदी, जीएसटी, तीन तलाक कानून, नई न्याय संहिता, जन विश्वास अधिनियम और धारा 370 से जुड़े फैसलों को प्रमुख बदलावों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण, नई शिक्षा नीति और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने से जुड़े फैसलों का भी उल्लेख किया।

डिजिटल लेनदेन और शहरी विकास पर भी रखी बात

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत में डिजिटल लेनदेन का विस्तार हुआ है और देश में होने वाले लेनदेन में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का जिक्र किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में आए बदलावों की बात भी रखी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मध्य प्रदेश में 900 कानून खत्म करने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने करीब 900 कानूनों को खत्म किया है। उन्होंने इसे प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को जनसेवा, बड़े फैसलों और विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, प्रियंका गांधी और नेहा बोरा भी साथ में

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन