MP Board Exam Results Declared : मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 (MP Board Exam Results 2026) अब जारी हो चुका है। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 76.01% छात्र पास हुए हैं, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा जबकि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और 79.41% छात्राएं सफल रहीं। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किया है।
एमपी बोर्ड के 12वीं रिजल्ट 2026 में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। शासकीयस्कूलों का कुल परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत रहा, जबकि अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा। वहीं प्रावीण्य सूची में कुल 221 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं रिजल्ट 2026 में पिछले साल की तुलना में सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2025 में नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 74.48% था, जो 2026 में बढ़कर 76.01% हो गया है, यानी इसमें 1.53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत इस साल 73.42% दर्ज किया गया। वंही पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया। प्रतिभा की माता शिक्षक औरत पिता रोजगार सहायक है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर/रोल कोड से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और MPBSE के मोबाइल ऐप पर भी देख सकते है।