सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर स्कूटी से पहुंचे CM मोहन यादव, परिवार को दिया रोजगार और मकान का भरोसा

CM Mohan Yadav Visit Chandni Vishwakarma Home: 12वीं कॉमर्स संकाय की प्रदेश टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर स्कूटी से पहुंचे सीएम मोहन यादव, दी बधाई, परिवार को बेहतर आवास और रोजगार का दिया आश्वासन।

सजल रघुवंशी

MP Board 12th Commerce Topper Chandni Vishwakarma: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कॉमर्स संकाय की स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा की सफलता को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उनके घर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सादगी का परिचय देते हुए स्कूटी से चांदनी के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री का यह कदम चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे प्रतिभा के सम्मान का संदेश बताया।

एक कमरे के घर से प्रदेश में टॉप करने तक का सफर

मुख्यमंत्री ने चांदनी और उनके परिवार से मुलाकात कर उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा के बारे में जानकारी ली। चांदनी ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच एक कमरे के छोटे से घर में रहकर पढ़ाई की और प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए मेहनत, लगन और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, न कि संसाधनों की उपलब्धता।

परिवार की मेहनत और बेटी की उपलब्धि

चांदनी के पिता एक कारपेंटर के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां एक स्कूल में बुआ (सहायिका) के रूप में कार्यरत हैं। सीमित आय के बावजूद दोनों ने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहीं, लेकिन परिवार के सहयोग और चांदनी की मेहनत ने उन्हें प्रदेश की टॉपर बना दिया। इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार और आवास का दिया आश्वासन

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चांदनी के माता-पिता को रोजगार उपलब्ध कराने और परिवार के लिए बेहतर आवास की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और संघर्षशील परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी जैसी बेटियां मध्य प्रदेश की असली ताकत हैं और उनकी सफलता लाखों विद्यार्थियों को शिक्षा और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब