मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक

MP government AI collaboration: मुख्यमंत्री मोहन यादव और गूगल के अधिकारियों के बीच आज अहम बैठक होने जा रही है। मीटिंग में AI बेस्ड सर्विस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।

प्रीतेश जैन

CM Mohan Yadav Google Meet: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मध्य प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी नवाचार को लेकर एक उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक करेंगे। इस बैठक में गूगल क्लाउड की टीम के साथ राज्य में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को गति देने पर विस्तृत चर्चा होगी।

यह बैठक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश और गूगल के बीच दीर्घकालिक तकनीकी साझेदारी, उन्नत क्लाउड टेक्नोलॉजी और एआई आधारित समाधानों के उपयोग जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

मीटिंग में शामिल होंगे कई एक्सपर्ट्स

बैठक में गूगल क्लाउड के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ गूगल क्लाउड इंडिया के निदेशक (पब्लिक सेक्टर) आशीष वाट्टल और एपीएसी क्षेत्र के निदेशक (स्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट्स) मदन ओबेरॉय सहित सिंगापुर से आए वैश्विक विशेषज्ञ और हेल्थकेयर एआई व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सिंहस्थ-2028 के तकनीक आधारित प्रबंधन, स्मार्ट भीड़ नियंत्रण, एआई आधारित स्मार्ट पुलिसिंग, डेटा आधारित निगरानी और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

AI बेस्ड सर्विस पर होगी चर्चा

इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित रोग पहचान और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली, कृषि क्षेत्र में किसानों को डिजिटल सेवाओं की बेहतर पहुंच और शिक्षा क्षेत्र में एआई आधारित शिक्षण एवं कौशल विकास को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।

इन मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित

सीएम मोहन यादव की मौजूदगी वाली इस बैठक में एआई स्किलिंग, एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण में तकनीक के उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा प्रस्तावित है। राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह की साझेदारी से मध्य प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को नई दिशा मिलेगी और जनता को सेवाएं और अधिक सरल व प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम