भोपाल मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

सफेद हाथी साबित हुई MP की मेट्रो! 8 लाख रोज का खर्च और 100 यात्री भी नहीं; अब 7000 में होगी बुकिंग मनेगा जश्न

Bhopal Indore Metro: मेट्रो में बैंड बजा और बरात...भोपाल-इंदौर मेट्रो में 7000 रुपये में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग, बर्थ-डे सेलिब्रेशन भी करा सकेंगे, 15 दिन पहले होगी बुकिंग।

सुधीर दंडोतिया

Celebration on Wheels Metro MP: मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में शुरू हुई मेट्रो रेल को जनता ने नकार दिया है , हालात यह है कि मेट्रो के खर्च सरकार के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे है ,भारी घाटे से निकलने के लिए अब भोपाल और इंदौर मेट्रो में आप प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी करा सकेंगे। इसके लिए आपको 1 घंटे के 5 से 7 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ेगा। 15 दिन पहले बुकिंग होगी।

भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था, जबकि 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए मेट्रो दौड़ने लगी थी। वहीं, इंदौर में 31 मई 2025 से मेट्रो ट्रैक पर दौड़ने लगी थी।शुरू से ही यह प्रोजेक्ट फेल साबित हुआ और जनता के हजारो करोड़ रु बर्बाद कर दिए गए , वर्तमान में मेट्रो के हाल बुरे हैं। भोपाल में स्थिति यह है कि एक दिन में 100 यात्री भी सफर नहीं करते, जबकि हर रोज का खर्च 8 लाख रुपए तक है।

पैसे कमाने सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स की शुरुआत

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो में अब 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' की शुरुआत की है। यानी, बर्थ-डे हो या प्री-वेडिंग, फिल्म की शूटिंग और इवेंट्स, मेट्रो अब नया डेस्टिनेशन बनेगा। हालांकि, नियम और टाइमिंग दोनों का ही पालन करना पड़ेगा। सेलिब्रेशन में न तो शराब ले जा सकेंगे और न ही बीड़ी-सिगरेट। पटाखें ले जाने पर भी मनाही रहेगी। पहले स्टेशन पर चेकिंग होगी।

भोपाल इंदौर मेट्रो पर कुल खर्च

भोपाल मेट्रो लंबाई 27.28 किमी से बढ़ाकर 30.90 किमी की। जीएसटी दर 12% से बढ़ाकर 18% कर दी गई। इसलिए लागत 6914.40 करोड़ से 10,033 करोड़ हो गई।वंही इंदौर मेट्रो प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कॉरिडोर को पूरी तरह एलिवेटेड किया गया है। भूमिगत स्टेशनों व सुरंग की लंबाई बढ़ी। इसलिए लागत 6914.40 करोड़ से 11,501 करोड़ पहुंच गई।यानी कुल 20 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च करने के बाद भी इसमें यात्रियों के बजाय बरात निकाली जायेगी

भोपाल और इंदौर में मेट्रो का कितना लंबा ट्रैक?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो करीब 6 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ रही है। इस बीच 8 स्टेशन हैं। इनमें सुभाषनगर, केवी, डीबी मॉल, एमपी नगर, आरकेपीएम, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स शामिल हैं।इंदौर में 6.3 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो का संचालन हो रहा है। गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर स्टेशन- 5, 6, 4 और 3 में मेट्रो का संचालन हो रहा है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की