बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम

Bageshwar Dham Sarkar: टेक्सी किराए में मनमानी पर रोक लगाने बैठक कर दिए निर्देश, श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना उद्देश्य, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरे बाबा।
Dhirendra Krishna Shastri, Bageshwar Dham, Hindu ,temple, Madhya Pradesh, India.
धीरेन्द्र शास्त्री सोर्स (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bageshwar Dham News: मध्यप्रदेश के छतपुर जिले के बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें परिवहन के नाम पर मनमानी वसूली का सामना नहीं करना पड़ेगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा टैक्सी के किराए निर्धारित कर दिए गए हैं जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।

टैक्सी चालकों के साथ बैठक में लिया निर्णय

निर्धारित दरों के अनुसार, टावर तक का किराया 10 रुपये, डुडियागंज स्टेशन तक 15 रुपये और खजुराहो रेलवे स्टेशन तक 40 रुपये तय किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी टैक्सी चालकों के साथ आवश्यक बैठक कर किराया निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि बड़े कथा पंडाल के पास स्टैंड के रूप में एक स्थान निर्धारित कर टैक्सी चालकों को प्रदान किया जाए।

श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना

इस स्थान से मंदिर की दूरी महज 300 मीटर है। श्रद्धालु आसानी से बालाजी के दर्शन कर सकेगा इसके अलावा कथा पंडाल के ठीक सामने बस और कार के लिए स्थान आरक्षित किया गया है। पूरी तरह से खुले वातावरण में श्रद्धालु रहकर अपनी जरूरतें पूरी कर सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है।

बस और कार के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था

बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा बसों और कारों के लिए भी सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।मध्यप्रदेश के छतपुर जिले के बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें परिवहन के नाम पर मनमानी वसूली का सामना नहीं करना पड़ेगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा टैक्सी के किराए निर्धारित कर दिए गए हैं जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।

धाम में CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे

खास बात यह है कि टैक्सी, बस और कार स्टैंड की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था से बागेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अनुभव पहले से अधिक सुगम व सुरक्षित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com