मीनाक्षी नटराजन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

नीट घोटाला और किसानों के मुद्दे पर बिफरी मीनाक्षी नटराजन, छात्रों की गूंज अभियान का किया ऐलान; कही बड़ी बात

Meenakshi Natarajan Statement: मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा एलान, मीनाक्षी नटराजन ने शुरू किया छात्रों की गूंज अभियान, पेपर लीक और किसान मुद्दों पर इंदौर से भोपाल तक निकलेगी साइकिल यात्रा।

सजल रघुवंशी

Meenakshi Natarajan Target BJP: मध्य प्रदेश में पेपर लीक, किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की पूर्व सांसद और तेलंगाना प्रदेश प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उनके अनुसार नीट और आरजीपीवी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है और सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन एग्जाम पैटर्न' की नीति अपेक्षित परिणाम देने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर के परीक्षा केंद्रों पर भारी अनियमितताएं सामने आईं और कई छात्रों के परीक्षा केंद्र विदेश तक आवंटित कर दिए गए, जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा व्यवस्था की अव्यवस्था, मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता के कारण देशभर में करीब 12 छात्रों ने आत्महत्या की, जिनमें मध्य प्रदेश की दो छात्राएं भी शामिल हैं।

छात्रों की गूंज अभियान शुरू करने का किया ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने छात्रों के समर्थन में "छात्रों की गूंज" अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 9 अगस्त को "चलो दिल्ली" अभियान के माध्यम से छात्रों की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

किसानों की बढ़ती लागत और एमएसपी पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने किसानों की स्थिति को भी गंभीर बताते हुए कहा कि डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की कीमतों में लगातार वृद्धि से खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। इसके बावजूद किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कृषि व्यापार से जुड़े फैसलों को उपलब्धि बताकर किसानों को भ्रमित कर रही है। साथ ही मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का सीमित कोटा किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने मालवा-निमाड़ क्षेत्र के किसानों के हितों को देखते हुए सोयाबीन और डेयरी उत्पादों पर भी सरकार से स्पष्ट नीति की मांग की।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर निष्पक्ष जांच की मांग

मीनाक्षी नटराजन ने भगवान श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा गबन के आरोपों को भी गंभीर बताते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती।

मीनाक्षी नटराजन ने मांग की कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा, किसान, युवा और आस्था से जुड़े हर मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करती रहेगी।

https://youtu.be/fV1lnI4rbok?si=yDr3Kkq2WZFgWoPN

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल