राजधानी भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर का अलर्ट फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, करौंदी में पारा 6.1 डिग्री पर पहुंचा, भोपाल में लगातार 5 वें दिन शीतलहर का अलर्ट

MP Cold Wave : एमपी में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है। कटनी के करौंदी में तापमान 6.1 डिग्री पहुंचा जबकि भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

शाजेब खान

Highlights :

  • मध्यप्रदेश में उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड।

  • कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

  • सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री से नीचे पहुंचा।

  • भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर की चेतावनी।

Madhya Pradesh Cold Wave Alert : मध्यप्रदेश में उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

करौंदी में 6.1 डिग्री पर पहुंचा तापमान

प्रदेश में सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर कुछ जिलों में देखने को मिल रहा है। कटनी जिले के करौंदी में तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते यहां ठिठुरन बढ़ गई है। जिला दमोह, कटनी और शाजापुर समेत कई इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर की चेतावनी

राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने लगातार पांचवें दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। खासतौर पर सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन

मौसम में आई इस ठंडक की खास वजह उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाएं बताई जा रही हैं। इन हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौजूदा मौसम के रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

ठंड से बचने के लिए बरतें सावधानी

बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और शरीर को ठंडी हवाओं से बचाने की सलाह दी जा रही है। ऊनी टोपी, स्कार्फ, दस्ताने और मोजों का इस्तेमाल करें। गीले कपड़े तुरंत बदलें और घरों में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजे खिड़कियां बंद रखें। फर्श पर कालीन या कंबल बिछाएं और गर्म व पौष्टिक भोजन लें। गुड़, तिल, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स, लहसुन, अदरक और हल्दी वाला दूध भी डेली लाइफ रूटीन डाइट में शामिल किया जा सकता है।

Delimitation Bill: क्या मोदी सरकार परिसीमन बिल पास करा पाएगी? जानें BJP का नया फॉर्मूला

तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने किया दिल से स्वागत, बोले- जय मुरुगन

उरी के भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, अकेली बची 11 साल की मासूम; वलीमा से घर लौट रहा था परिवार

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'