पुलिस मुख्यालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस में फिर होगी उच्च पदों पर कार्यवाहक पदोन्नति, HC के आदेश से खुला रास्ता

MP Police Promotion Update: मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यवाहक पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। HC के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों को निर्देश जारी कर दिया है। इससे कामकाज में तेजी आएगी।

प्रीतेश जैन

MP Police News:  मध्य प्रदेश पुलिस में उच्च पदों पर 'कार्यवाहक प्रभार' देने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। करीब 11 महीने से स्थगित इस व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं।

इस फैसले के बाद अब विभाग में रिक्त या आवश्यक उच्च पदों पर अधिकारियों को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी जा सकेगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

पहले क्यों रोकी गई थी प्रक्रिया?

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पहले यह प्रक्रिया मध्य प्रदेश पुलिस रेगुलेशन पैरा-72 के तहत लागू थी, लेकिन 17 जून को कैबिनेट द्वारा पदोन्नति के नए नियमों को मंजूरी और 19 जून 2025 को नियमित पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैसला

स्पेशल डीजी प्रशासन आदर्श कटियार द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि रिट याचिका 13393/2026 में 23 अप्रैल 2026 को आए आदेश के बाद यह व्यवस्था फिर से शुरू की जा रही है। न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने कार्यवाहक प्रभार प्रक्रिया को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है।

पुलिस प्रशासन पर असर

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस विभाग में उच्च पदों पर रिक्तियों को तुरंत भरा जा सकेगा। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि विभागीय कामकाज भी अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे फील्ड और प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी और लंबित कार्यों में कमी आएगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप