मंत्री प्रहलाद पटेल, शराब दूकान हटाने पत्र की कॉपी सोर्स (सोशल मीडिया)  
भोपाल

भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई

Bhopal Alcohol Shop Issue: शराब की दूकान पहले भी होता रहा है विरोध, मंत्री के OSD के पत्र पर 15 दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही रहवासियों में भी नाराजगी।

सुधीर दंडोतिया

Bhopal Liquor Shop Removal Letter: बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल इन दोनों शराब की दुकान को लेकर परेशान है। मंत्री जी की परेशानी को देखते हुए उनके ओएसडी ने भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखकर दुकान हटाने की मांग की है। हालांकि 15 दिन बाद भी मंत्री जी के ओएसडी के इस पत्र पर जिला प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है।

यह है पूरा मामला

भोपाल में मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी निवास के पास शराब की दुकान है, दुकान पर शराबियों के जमावड़े से मंत्री जी खासे परेशान है, इससे बड़ी बात यह है कि इस इलाके में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय भी है । शराब की दुकान की वजह से यहां पर पढ़ने वाली छात्राएं और रहवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।

मंत्री जी परेशान तो जनता की सुनवाई कौन करे?

मंत्री प्रहलाद पटेल के ओएसडी चंद्र प्रकाश पटेल ने 25 मार्च को कलेक्टर को पत्र लिखकर शराब दुकान को हटाकर कहीं और शिफ्ट करने को कहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मंत्री के उस को इस तरह की समस्या के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी ?

अब तक नही हुई कार्यवाही

मंत्री के ओएसडी को पत्र लिखे 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है उसके बाद भी अब तक इस पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब तक कार्रवाई न होने से प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

नियमो की अनदेखी और सिस्टम पर सवाल

रहवासी क्षेत्र और कन्या महाविद्यालय के पास खुली शराब की दुकान को लेकर सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्या शराब के राजस्व के लिए नियमों को भी दरकार कर दिया गया। मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थान और स्कूल कॉलेज के पास शराब की दुकान प्रतिबंधित है ऐसे में कन्या महाविद्यालय के पास शराब की दुकान नियमों की धज्जियां उड़ाती हुई संचालित हो रही है।

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?