मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर (फोटो सोर्स- AI)
भोपाल

MP में आफत की बारिश: भोपाल में 24 घंटे में गिरा 7 इंच पानी, 9 लोगों की मौत, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के असर से भारी बारिश हुई। भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश, राजगढ़ में 9 लोगों की मौत और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने।

प्रीतेश जैन

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के असर से दो दिन तक सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहा। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हुई। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर आ गए, कई रास्ते बंद हो गए और दर्जनों कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला और राजगढ़ में भी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से करीब 25 गांवों का संपर्क टूट गया। विदिशा में बाढ़ के पानी में 17 लोगों के फंसने की सूचना सामने आई। वहीं राजगढ़ में बारिश के बीच एक ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में रात तक बारिश का दौर जारी रहा और प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही।

भोपाल और आगर मालवा में स्कूल बंद, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के चलते भोपाल और आगर-मालवा में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

12 अगस्त के आसपास फिर बन सकता है लो प्रेशर एरिया

मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक 10 अगस्त को उत्तर मध्य प्रदेश और आसपास लो प्रेशर एरिया बना था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला था और मानसून ट्रफ इसके केंद्र से होकर गुजर रही थी। इसी वजह से कई इलाकों में अति भारी बारिश हुई। अब उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से करीब 12 अगस्त के आसपास एक और लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। ऐसे में अगले चार दिन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

ये भी पढ़ें : सड़क न होने से तड़पकर महिला की मौत! विदिशा में उफनता नाला पार कर अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण- देखें VIDEO

प्रदेश में अब तक औसत से 15% कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 19 इंच यानी 483 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि तक 22.5 इंच यानी 571.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में औसत से करीब 15% कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से में 18% और पश्चिमी हिस्से में 13% बारिश की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश के 46 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि भोपाल, गुना, सीहोर, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन में औसत से ज्यादा पानी गिरा है।

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र