आज लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त होगी जारी (सोर्स- नवभारत डिजाइन इमेज)
भोपाल

MP में आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त; अपने फोन से ऐसे चेक करें पैसे खाते में आने का स्टेटस

Ladli Behna Yojana MP: लाड़ली बहना योजना की आज 41वीं किस्त जारी की जाएगी। अगर आप भी अपनी किस्त का स्टेटस अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं। तो फॉलों करें यह स्टेप।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500।

  • CM मोहन यादव उमरिया के गुरुवाही गांव से करेंगे राशि ट्रांसफर।

  • मोबाइल से घर बैठे चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस।

  • आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी से आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी।

Ladli Behna Yojana 41st installment Release Today: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 14 अक्टूबर का दिन खास है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से करीब सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार पात्र लाभार्थियों को 1,500 रुपये मिलेंगे।

ऐसे में महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके खाते में किस्त पहुंची है या नहीं। इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी घर बैठे मोबाइल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर भुगतान का स्टेटस चेक कर सकती हैं। इसके अलावा बैंक खाते और मोबाइल पर आने वाले एसएमएस से भी राशि जमा होने की जानकारी मिल सकती है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस

अगर आप भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि 1,500 रुपये आपके खाते में आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • स्टेप 1: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अब अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें।

  • स्टेप 4: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ें।

  • स्टेप 5: मांगे जाने पर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

  • स्टेप 6: लॉगिन के बाद आवेदन और भुगतान से संबंधित जानकारी देखें। यहां उपलब्ध भुगतान विवरण से पता लगाया जा सकता है कि किस्त जारी हुई है या नहीं।

ध्यान रखें कि ओटीपी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही दर्ज करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

बैंक खाते और मोबाइल से भी पता कर सकती हैं पैसे आए या नहीं

अगर वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने में परेशानी हो रही है, तो लाभार्थी दूसरे तरीकों से भी भुगतान की पुष्टि कर सकती हैं। सबसे आसान तरीका बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराना है। पासबुक में हाल के लेनदेन की जानकारी देखकर पता लगाया जा सकता है कि योजना की राशि जमा हुई है या नहीं।

इसके अलावा, बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले एसएमएस को भी चेक करें। यदि मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई ऐप इस्तेमाल करती हैं, तो बैंक बैलेंस और खाते के लेनदेन की जानकारी देखकर भुगतान की पुष्टि कर सकती हैं। यदि राशि दिखाई नहीं देती है, तो केवल बैलेंस के बजाय खाते का ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट भी जांचें। भुगतान की स्थिति स्पष्ट न होने पर संबंधित बैंक या योजना के आधिकारिक सहायता माध्यम से जानकारी लें।

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह