दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया  (इमेज सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

जीवाजी विवि में NSS शिविर; दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने युवाओं को दिया विवेकानंद को पढ़ने का संदेश

Jiwaji University NSS Camp: जीवाजी विश्वविद्यालय में NSS शिविर का चौथा दिन रहा खास, डॉ. अजय खेमरिया ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और AI के दौर में मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का दिया संदेश।

सजल रघुवंशी

Ajay Khemaria Addresses NSS Volunteers: ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) नेतृत्व एवं प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन पर स्वयंसेवकों को संस्कार, युवा शक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

दिन की शुरुआत प्रभात फेरी, योग-पीटी और परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर चलाए गए सघन स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्र में विशेषज्ञों ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों और बदलती तकनीकी चुनौतियों से अवगत कराया।

स्वामी विवेकानंद के विचारों को समझने की दी प्रेरणा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि भारत के वास्तविक मर्म और चेतना को समझने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों का अध्ययन जरूरी है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रसिद्ध लेखक नरेंद्र कोहली की पुस्तकों के पठन के लिए भी प्रेरित किया। डॉ. खेमरिया ने कहा कि आने वाला समय मशीन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है, ऐसे में घर संस्कारों की मूल पाठशाला है। उन्होंने रील्स और आभासी दुनिया को मानवीय संस्कारों के सामने चुनौती बताते हुए पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

साइबर अपराध से बचने के लिए दिए जरूरी टिप्स

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा ने स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भय और प्रलोभन साइबर असुरक्षा की प्रमुख वजह हैं। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रखने की सलाह देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने सिम कार्ड या बैंक खाते किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराने से बचने, असुरक्षित वेबसाइटों से दूर रहने और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की बात कही।

लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहने का संदेश

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य सुनील पाठक ने स्वामी विवेकानंद के संदेश ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक सफलता न मिल जाए’ का स्मरण कराया। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिविर संचालक एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना के निर्देशन में आयोजित सत्र का मंच संचालन डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज