जीतू पटवारी ने नितिन नवीन से किए सवाल फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

जीतू पटवारी ने नितिन नवीन से पूछा- ‘यह विकास का दीया है या जनता की तकलीफों पर सियासी नौटंकी?’

Madhya Pradesh Politics : जीतू पटवारी ने X पोस्ट में नितिन नवीन के इंदौर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Jitu Patwari On Nitin Navin : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर पोस्ट कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सवाल किए हैं। पटवारी ने अपने पोस्ट की शुरुआत ‘प्रिय नितिन जी’ से करते हुए कार्यक्रम में उनके इंदौर आने का उल्लेख किया।

जीतू पटवारी ने लिखा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नितिन नवीन इंदौर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह दीया कोरोना संकट के दौरान बजाई गई ताली-थाली की याद दिलाएगा? पटवारी ने नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के कतार में खड़े होने का भी जिक्र करते हुए कार्यक्रम पर सवाल उठाए।

‘रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने पोस्ट में ‘रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था’ वाली उपमा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने नितिन नवीन से कहा कि 12 साल में अगर जनता की जिंदगी में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़कें मिली हैं, युवाओं को रोजगार मिला है और किसानों की आय बढ़ी है, तो दीया जरूर जलाया जाए।

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सवाल

पटवारी ने आगे लिखा कि अगर आम आदमी आज भी महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अव्यवस्था से जूझ रहा है तो सवाल उठता है कि यह विकास का दीया है या जनता की तकलीफों पर रोशनी डालने की ‘सियासी नौटंकी’। उन्होंने अपने पोस्ट में इन मुद्दों को लेकर भाजपा से जवाब मांगा।

‘दीया जलाने से पहले जनता के सवालों का अंधेरा दूर करना जरूरी’

जीतू पटवारी ने पोस्ट के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में दीया जलाने से पहले जनता के सवालों का अंधेरा दूर करना भी जरूरी है। पटवारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

PM नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, भारत में नए अवसर और 7.8% GDP ग्रोथ पर की बात