मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां

CM Mohan Yadav News: मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से सेवा-संकल्प अभियान शुरू होगा। 50 लाख से अधिक ग्रामीणों की संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री और प्रदेशभर में 58 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
CM Mohan Yadav
सेवा संकल्प अभियान सीएम मोहन यादव ने दिया बयानफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MP Seva Sankalp Abhiyan : मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से ‘सेवा-संकल्प अभियान’ शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेशभर में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 सितंबर को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया था। उनके अनुसार, इस अवधि में गुजरात के साथ भारत ने भी विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान के जरिए प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा की यात्रा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

50 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को मिलेगी संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री

सेवा से संकल्प अभियान के साथ प्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान भी शुरू होगा। इसके तहत 50 लाख से अधिक ग्रामीण हितग्राहियों की संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कर उन्हें अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार के मुताबिक, 41,568 गांवों में 68.47 लाख भूखंडों का सर्वे पूरा हो चुका है।

17 सितंबर को दीपोत्सव से होगी शुरुआत

सेवा से संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम से होगी। प्रदेशभर में 58 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है। उज्जैन के श्रीमहाकाल महालोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

नितिन नवीन करेंगे मध्यप्रदेश में अभियान की शुरुआत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में विभिन्न आयोजन शामिल हैं। उज्जैन में दीपोत्सव के कार्यक्रम में भी उनके शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

CM Mohan Yadav
इंदौर: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ को 5 शर्तों पर IDA की मंजूरी, कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

एक महीने तक चलेंगे अलग-अलग कार्यक्रम

सेवा-संकल्प अभियान के दौरान 13 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें जनसेवा, स्वच्छता, जनसंवाद, सामाजिक भागीदारी, युवा गतिविधियां और नवाचार से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी जिलों में कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com