अनुराग सुजानिया के सपोर्ट में आए बीजेपी नेता फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

इस्तीफा देने वाले IPS अनुराग सुजानिया के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, सीएम से की व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील

IPS Anurag Sujania Resignation Case: IPS अनुराग सुजानिया के समर्थन में भाजपा नेता उतरे। मनोज पाल सिंह यादव और सत्यपाल कुशवाह ने CM मोहन यादव से इस्तीफे पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील की।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इस्तीफा देने वाले IPS अनुराग सुजानिया के समर्थन में भाजपा नेता सामने आए।

  • मनोज पाल सिंह यादव और सत्यपाल कुशवाह ने CM मोहन यादव से की अपील।

  • मुख्यमंत्री से अधिकारी के साथ व्यक्तिगत बातचीत करने का आग्रह।

  • सुजानिया को बताया कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी।

BJP Leaders Support IPS Anurag Sujania : IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे के बाद अब उनके समर्थन में भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज पाल सिंह यादव और वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक सत्यपाल कुशवाह ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से बात करें और इस्तीफे के पीछे की परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें।

नेताओं का कहना है कि सुजानिया कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी हैं, इसलिए उनके इस्तीफे के मामले को संवेदनशीलता से देखा जाना चाहिए।

इस्तीफे के पीछे की परिस्थितियां समझने की अपील

मनोज पाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि वे इस मामले में खुद संज्ञान लेकर अनुराग सुजानिया से व्यक्तिगत बातचीत करें। उनका कहना है कि यदि अधिकारी को कामकाज के दौरान किसी व्यावहारिक या अन्य तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो मुख्यमंत्री को उसका समाधान निकालने की पहल करनी चाहिए। उनके मुताबिक, किसी समर्पित अधिकारी के सेवा छोड़ने के फैसले के पीछे की परिस्थितियों को समझना जरूरी है।

सुजानिया को बताया कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी

मुख्यमंत्री को संबोधित संदेश में मनोज पाल सिंह यादव ने कहा कि वे अनुराग सुजानिया को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने अधिकारी को कर्मठ, लगनशील और अपने दायित्वों के प्रति समर्पित बताया। उनका कहना है कि इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख होने के बावजूद इसके पीछे की वास्तविक परिस्थितियों को समझने के लिए संवाद किया जाना चाहिए।

सुशासन में संवेदनशीलता को बताया जरूरी

भाजपा नेताओं की अपील में कहा गया है कि सुशासन का अर्थ केवल प्रशासनिक व्यवस्था चलाना नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना भी है। नेताओं ने इस मामले को एक अधिकारी तक सीमित न रखते हुए इसे प्रशासनिक तंत्र में काम करने वाले उन लोगों से भी जोड़ा है, जो किसी परेशानी या अन्याय का सामना कर रहे हों।

इस्तीफे की स्वीकृति पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं

सागर शराबकांड में कई लोगों की मौत होने के एक महीने बाद सरकार ने 27 अक्टूबर को IPS अनुराग सुजानिया को सागर एसपी पद से हटा दिया था। सुजानिया को भोपाल पुलिस मुख्यालय में AIG के पद पर पदस्थ किया गया था, लेकिन 3 नवंबर को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया