मोहन यादव ने दी बधाई , सोर्स : सोशल मीडिया  
भोपाल

Dr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल

Himanta Biswa Sarma Swearing-in, Assam Chief Minister: असम में जीत की हैट्रिक": मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी पहुंचकर हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई।

सुधीर दंडोतिया

Assam CM Oath Ceremony 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।डॉक्टर मोहन यादव ने आज हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई दी ।

मोहन यादव ने दी बधाई सोशल मीडिया X पर लिखा

आज गुवाहाटी में माननीय श्री @himantabiswa जी से भेंट कर उन्हें पुनः असम के मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। #BJPAssamHattrick

दिग्गजों का रहा जमावाड़ा

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र के वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सरमा को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान ,सर्वानंद सोनोवाल, पबित्रा मारगेरिटा ने, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाग लिया। सरमा की मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां सरमा, पुत्र नंदिल विश्व सरमा और पुत्री सुकन्या सरमा भी इस दौरान मौजूद थे।

दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री

हिमंता बिस्वा शर्मा असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं। सरमा के साथ शपथ लेने वाले चार विधायकों में भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली। जबकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं।

डॉक्टर मोहन यादव ने तस्वीर की साझा

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु