हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर

Hemant Khandelwal Statement On Convoy: भाजपा नेताओं के दर्जनों गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी इस अपील का पालन करेंगे।

प्रीतेश जैन

BJP Convoy Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश में कई भाजपा नेता सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लेकर घूमते हुए नजर आए। इसको लेकर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसे दवाई का असर धीरे-धीरे होता है वैसे ही इस अपील का असर भी धीरे-धीरे होगा।

राजधानी भोपाल में निगम और बोर्ड अध्यक्षों के पदभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। इस बीच कई अध्यक्ष दर्जनों गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ भाजपा ऑफिस पहुंचे, जो देशभर में सुर्खियों में बना रहा। हालांकि कुछ अध्यक्ष ई-रिक्शा से भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और आलाकमान की अपील का मान रखा।

पीएम ने 2 दिन पहले ही की है अपील

इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले ही अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। कुछ लोगों ने इस अपील का अनुशरण किया है, लेकिन कुछ ने इसका पालन नहीं किया है। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे हैं, जो सराहनीय है।

सभाओं में काफिला ना लाएं नेता

खंडेलवाल ने कहा मैं भी सभी से अपील करता हूं कि सभाओं में काफिला ना लाएं और कम से कम स्वागत सभाओं का आयोजन करें। मैं खुद एक गाड़ी में चलता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सभी स्वागत करते हैं और उसका पालन करेंगे।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ