हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता नजरबंद

Rajya Sabha by election 2026 : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भोपाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उधर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद कई नेता नजरबंद किए गए।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भोपाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद।

  • राज्यमंत्री कृष्णा गौर पुरी के नामांकन की प्रस्तावक होंगी।

  • एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है।

गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद विधानसभा पहुंचेंगे पुरी

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 नवंबर को हरदीप सिंह पुरी को एमपी में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। शनिवार सुबह वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद विधानसभा पहुंचेंगे। सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ रहेंगे।

कृष्णा गौर होंगी प्रस्तावक

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के नामांकन की प्रस्तावक मध्य प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा गौर होंगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में इस संबंध में सहमति बनी थी। पार्टी की ओर से नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद ये सीट रिक्त हुई है। इस सीट का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित है। इसी रिक्त सीट को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

हरदीप सिंह पुरी की जेफ्री एपस्टीन के साथ सामने आई तस्वीर को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुरी के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर शनिवार सुबह से पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद करना शुरू कर दिया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिरासत में

भोपाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित दुबे को उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हबीबगंज पुलिस ने घर से हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की नजरबंदी तथा नेताओं को थाने ले जाने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया तानाशाही

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी की एक ऐसे व्यक्ति के साथ तस्वीर सामने आई है, जिस पर बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोप रहे हैं। कांग्रेस इसी मुद्दे पर विरोध कर रही है, लेकिन सरकार प्रदर्शनकारियों को घरों से उठा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि विरोध करने वालों को रोकना कैसा लोकतंत्र है। बरौलिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और विरोध जारी रखेंगे।

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी