जहां बनती है पंचर वहीं मिल रहा नशे का सॉल्यूशन (सोर्स- नवभारत डिजाइन इमेज)
भोपाल

GROUND REPORT: कैसे बनेगा नशामुक्त MP? राजधानी में जहां होती है पंचर सही, वहीं मिल रहा नशे का 'सॉल्यूशन'

Chemical Solvent Addiction Report Bhopal: भोपाल में ₹80 में बिक रहा नशा, पंचर की दुकानों का सॉल्यूशन बना युवाओं का नया नशा। नवभारत की पड़ताल में सामने आई प्रशासनिक लापरवाही की हकीकत।

सजल रघुवंशी

Navbharat Live Ground Report: राजधानी भोपाल में नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। अब नशे के लिए युवाओं को महंगे नशीले पदार्थों या किसी बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की जरूरत नहीं है। शहर में जगह-जगह संचालित पंचर बनाने वाली दुकानों पर मिलने वाला सॉल्यूशन और सुलोचन युवाओं के लिए नशे का आसान जरिया बनता जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि महज 80 रुपए खर्च करके भी इस तरह का नशा आसानी से हासिल किया जा सकता है।

नवभारत की पड़ताल में सामने आई खौफनाक हकीकत

नवभारत की टीम ने राजधानी में इस नशे की जमीनी हकीकत जानने के लिए पड़ताल की। इस दौरान एक युवक सॉल्यूशन का नशा करते हुए कैमरे में कैद हुआ। युवक ने बताया कि भोपाल में कई जगह यह नशा महज 80 रुपए में मिल जाता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे के इस सस्ते और आसानी से उपलब्ध विकल्प तक लोगों, खासकर युवाओं और किशोरों की पहुंच कितनी आसान हो गई है।

जिन दुकानों पर होती है पंचर सही, वहीं मिल रहा नशे का सॉल्यूशन

सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन दुकानों पर वाहनों के टायरों में पंचर लगाने का काम होता है, वहीं मिलने वाला सॉल्यूशन कुछ लोगों के लिए नशे का माध्यम बन रहा है। सवाल यह है कि क्या दुकानदारों को इस दुरुपयोग की जानकारी है और यदि है, तो ऐसे मामलों में निगरानी और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?