दिग्विजय सिंह की यात्रा और फेसबुक पेज फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

सोशल मीडिया पर सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की गूंज, दिग्विजय सिंह के फेसबुक पेज पर 30 दिन में 2.40 करोड़ व्यूज

Digvijaya Singh Facebook Views: दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फेसबुक पर 30 दिनों में 2.40 करोड़ व्यूज, 22 लाख एंगेजमेंट और 52,959 नए फॉलोअर्स मिले।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • दिग्विजय सिंह के फेसबुक अकाउंट पर 30 दिन में 2.40 करोड़ व्यूज।

  • 22 लाख एंगेजमेंट और 52,959 नए फॉलोअर्स जुड़े।

  • उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही है सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा।

Digvijaya Singh Satya Sanatan Yatra : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रही है। दिग्विजय सिंह के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के पिछले 30 दिनों के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान उनके कंटेंट को 2 करोड़ 40 लाख व्यूज मिले हैं। वहीं, 22 लाख एंगेजमेंट और 52,959 नए फॉलोअर्स जुड़े हैं।

दिग्विजय सिंह के फेसबुक अकाउंट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में उनके पोस्ट और वीडियो को 24 मिलियन यानी 2.40 करोड़ व्यूज मिले। इस अवधि में 22 लाख एंगेजमेंट दर्ज किए गए, जबकि 52,959 नए लोग अकाउंट से जुड़े। इन आंकड़ों को यात्रा से संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों और लोगों की ऑनलाइन दिलचस्पी के रूप में देखा जा रहा है।

धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता की मांग उठा रही यात्रा

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हुई थी। इसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। यात्रा का मार्ग उज्जैन से अयोध्या तक निर्धारित किया गया है। इसकी प्रमुख मांग धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़ी संस्थाओं में दान, चंदे, चढ़ावे और संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

दान और चढ़ावे के पारदर्शी उपयोग पर जोर

यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि भगवान श्रीराम सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और मेहनत की कमाई से दान और चढ़ावा अर्पित करते हैं। इसलिए इस धन का उपयोग पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। यात्रा के माध्यम से धार्मिक संस्थाओं में नियमित ऑडिट, आय-व्यय का सार्वजनिक ब्योरा और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच जैसी मांगें उठाई जा रही हैं।

ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी का दावा

दिग्विजय सिंह की यात्रा से जुड़े लोगों के मुताबिक, पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और धर्मप्रेमियों की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया से यात्रा के मुद्दों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी