दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा फाइल फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

आज से फिर शुरू होगी दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, UP में अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

Akhilesh Yadav Join Yatra : दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 11 नवंबर से आरोन से फिर शुरू होगी। 18 नवंबर को यूपी में प्रवेश करेगी, जहां अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • दिवाली ब्रेक के बाद आज से फिर शुरू होगी दिग्विजय सिंह की यात्रा।

  • गुना के आरोन से पदयात्रा के अगले चरण की शुरुआत।

  • 18 नवंबर को चंदेरी के रास्ते उत्तर प्रदेश में करेगी प्रवेश।

  • अखिलेश यादव भी यूपी में यात्रा में हो सकते हैं शामिल।

  • 25 नवंबर को ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में होगा समापन।

Digvijaya Singh Satya Sanatan Swabhiman Yatra : दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपनी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' पर निकलने जा रहे हैं। आज से गुना जिले के आरोन से यात्रा का अगला चरण शुरू होगा।

उज्जैन में 20 अक्टूबर को भगवान महाकाल के दर्शन के साथ शुरू हुई यह पदयात्रा 5 नवंबर को राघौगढ़ के पाटई आश्रम में विराम पर पहुंची थी। पांच दिन के त्योहार ब्रेक के बाद अब दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ आगे का सफर शुरू करेंगे।

18 नवंबर को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा

मध्य प्रदेश के आठ जिलों और 16 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने के बाद दिग्विजय सिंह की यात्रा 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके लिए अशोकनगर जिले के चंदेरी का रूट तय किया गया है। यहां दिल्ली दरवाजा और हथकरघा ग्राम प्राणपुर से होते हुए पदयात्रा बेतवा नदी के राजघाट बांध चौराहे तक पहुंचेगी। यहीं से दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दाखिल होंगे।

पांच दिन तक यूपी के गांवों और कस्बों में पदयात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 18 से 22 नवंबर तक यात्रा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के अलग-अलग गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। इसके बाद 23 नवंबर को दिग्विजय सिंह की यात्रा दोबारा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। निवाड़ी जिले से होते हुए 25 नवंबर को ओरछा के श्री रामराजा सरकार मंदिर में यात्रा का समापन होगा।

ओरछा के बाद दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन

यात्रा के समापन के अगले दिन यानी 26 नवंबर को दिग्विजय सिंह ओरछा में शिवार्चन करेंगे। इसके बाद वे कार से दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे। हालांकि, दतिया से उत्तर प्रदेश के रास्ते अयोध्या तक यात्रा के आगे के रूट में अभी कुछ संशोधन होना बाकी है।

यूपी में अखिलेश यादव भी यात्रा में होंगे शामिल

दिग्विजय सिंह की यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। जिस दौरान यह पदयात्रा ललितपुर और आसपास के इलाकों से गुजरेगी, उस समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल चरम पर होगा। जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होंगे। उनके अलावा सपा के स्थानीय और वरिष्ठ नेता भी पदयात्रा में कदम से कदम मिलाते नजर आ सकते हैं।

एमपी के आठ जिलों से होकर गुजर रही यात्रा

उज्जैन से शुरू हुई सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही है। दिवाली के कारण आए विराम के बाद अब इसका अगला चरण राजनीतिक और धार्मिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की संभावित भागीदारी से इस यात्रा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे