दामोदर यादव ने दी चेतावनी फाइल फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

दामोदार यादव बोले- दुकान बंद होगी और विदेश भागेंगे धीरेंद्र शास्त्री, आश्रम में तालाबंदी की चेतावनी

Dhirendra Shastri Controversy : दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं पर स्थायी रोक लगाने की मांग की। CM मोहन यादव से कार्रवाई नहीं होने पर आश्रम पर ताला लगाने की चेतावनी दी।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर विवाद बढ़ा

  • दामोदर यादव ने कथाओं पर स्थायी रोक लगाने की मांग की

  • CM मोहन यादव से कार्रवाई करने की अपील

  • कार्रवाई नहीं होने पर आश्रम पर ताला लगाने की चेतावनी

Damodar Yadav Demands Ban on Dhirendra Shastri Katha : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर दिए गए बयानों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेता और डीपीएएस प्रमुख दामोदर यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने उनकी कथाओं पर स्थायी रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने साथियों के साथ आश्रम पहुंचकर ताला लगाएंगे।

दामोदर यादव ने वीडियो में कहा कि वह पिछले एक साल से धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं। उनके मुताबिक, शास्त्री में 90 प्रतिशत सुधार हो चुका है, लेकिन अभी 10 प्रतिशत काम बाकी है। यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब अंतिम कदम उठाया जाएगा। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री की दुकान बंद होगी और उन्हें विदेश भागना पड़ेगा।

कृष्ण पर टिप्पणी के बाद यादव समाज में नाराजगी

दामोदर यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देशभर में यादव समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि अब उनके साथियों को भी समझ आ रहा है कि वे पहले से ही धीरेंद्र शास्त्री का विरोध सही कारणों से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केवल गोलमोल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, उनकी कथाओं पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

CM मोहन यादव से कार्रवाई करने की मांग

दामोदर यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा, "या तो इसका इलाज आप कर दो, नहीं तो पूरा यादव समाज मिलकर करेगा।" यादव ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब वे खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज मानते हैं, तो इस मामले में सख्त फैसला क्यों नहीं लेते। उन्होंने शास्त्री के खिलाफ दर्ज FIR और आश्रम के आसपास मिली शिकायतों की जांच कराने की मांग भी की।

राजा भैया की कथा को लेकर भी उठाए सवाल

दामोदर यादव ने कुंडा के राजा भैया को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि राजा भैया 17 से 20 नवंबर तक धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराने जा रहे हैं। यादव ने सवाल किया कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद भी कथा आयोजित करना क्या उन्हें स्वीकार है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद कथा कराई जाती है, तो वे इसे भगवान के अपमान के रूप में देखेंगे।

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?