धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा बागेश्वर शिष्य मंडल, सागर में दामोदर यादव और अखिलेश यादव के पुतले जलाए

Dhirendra Shastri Supporters Protest: सागर में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे समर्थक, अखिलेश और दामोदर यादव का फूंका पुतला। महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें, दो दिन से गर्माया माहौल।
Bageshwar Dham Shishya Mandal Protest At Sagar
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों ने फूंका दामोदर यादव का पुतला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सागर में बागेश्वर शिष्य मंडल का प्रदर्शन।

  • सिविल लाइन, मोतीनगर और मकरोनिया चौराहों पर जलाए पुतले।

  • प्रदर्शनकारियों ने दामोदर यादव और अखिलेश यादव के पुतले फूंके।

  • महिलाओं ने पुतलों को चप्पलों से पीटकर जताया आक्रोश।

  • एक दिन पहले यादव समाज ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला जलाया था।

Bageshwar Dham Shishya Mandal Protest At Sagar: सागर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर सागर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार शाम उनके समर्थन में बागेश्वर शिष्य मंडल के सदस्यों ने शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दामोदर यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतले जलाकर नाराजगी जताई।

शिष्य मंडल के सदस्यों ने सिविल लाइन, मोतीनगर और मकरोनिया चौराहों पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।

महिलाओं ने पुतलों पर बरसाईं चप्पलें

सिविल लाइन चौराहे पर बड़ी संख्या में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य एकत्रित हुए। यहां दामोदर यादव और अखिलेश यादव के पुतले जलाए गए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पुतलों को चप्पलों से पीटकर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद मोतीनगर और मकरोनिया चौराहों पर भी पुतला दहन किया गया।

एक दिन पहले यादव समाज ने जलाया था शास्त्री का पुतला

गौरतलब है कि बुधवार को यादव समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान समाज के लोगों ने शास्त्री का पुतला जलाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई और कथाओं पर रोक लगाने की मांग की थी।

Bageshwar Dham Shishya Mandal Protest At Sagar
उज्जैन: पत्नी की सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए मांगी रिश्वत, पहली किश्त लेते दो लोकसेवक रंगे हाथ पकड़ाए

यादव समाज के विरोध के खिलाफ सड़कों पर उतरे बाबा के समर्थक

इसी के जवाब में गुरुवार को बागेश्वर शिष्य मंडल उनके समर्थन में सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से की गई टिप्पणी गलत नहीं है। इस तरह लगातार दो दिन हुए प्रदर्शनों के बाद सागर में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bageshwar Dham Shishya Mandal Protest At Sagar
गंजबासौदा के पटाखा बाजार में भीषण आग, दीपावली की खरीदारी के बीच मची भगदड़; लाखों के नुकसान की आशंका