कांग्रेस नेता केके मिश्रा फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

परिवहन मंत्री के स्टाफ पर केके मिश्रा के गंभीर आरोप, महिलाओं से खिलवाड़ को लेकर सरकार से पूछे सवाल

KK Mishra X Post Allegation : कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने परिवहन मंत्री के स्टाफ पर महिला को फुसलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। X पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकार से कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • केके मिश्रा ने परिवहन मंत्री के स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप।

  • X पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकाररासे पूछे सवाल।

  • परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेशों की अनदेखी का लगाया आरोप।

  • एक महिला को बहला-फुसलाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करने का भी दावा।

KK Mishra Allegations Against Transport Minister Staff : मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता केके मिश्रा ने परिवहन मंत्री के स्टाफ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में परिवहन विभाग के पूर्व चर्चित मामले सौरभ शर्मा का जिक्र करते हुए मंत्री के स्टाफ पर भी सवाल उठाए हैं। मिश्रा ने बिना किसी का नाम लिए बीजेपी को टैग कर पूछा है कि ऐसे लोगों को सत्ता के गलियारों में कब तक जगह मिलती रहेगी।

मंत्री के स्टाफ पर क्या आरोप लगाए?

केके मिश्रा ने अपनी X पोस्ट में लिखा कि परिवहन विभाग में पहले सौरभ शर्मा के मामले के बाद अब मंत्री के कुछ कारिंदों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के परिवहन नाके बंद करने के सख्त आदेशों के बावजूद इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

महिला को बहला-फुसलाकर परेशान करने का भी आरोप

कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में एक महिला को बहला-फुसलाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने ऐसे लोगों के सत्ता के गलियारों में बने रहने पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि आखिर कब तक ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता रहेगा। केके मिश्रा ने पोस्ट में महिला और संबंधित कर्मचारी की पहचान या घटना का ब्योरा नहीं दिया है।

सौरभ शर्मा मामले का भी किया जिक्र

मिश्रा ने परिवहन विभाग के पूर्व चर्चित सौरभ शर्मा मामले का जिक्र करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने अपने बयान के जरिए यह सवाल उठाया कि परिवहन नाके बंद करने के सरकारी आदेशों के बावजूद कथित तौर पर नियमों की अनदेखी कैसे हो रही है।

आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल केके मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोप सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित हैं। इन आरोपों पर परिवहन मंत्री या विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे