सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा...', CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह

MP News: सुशासन संस्थान में नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हाल के दिनों में घटनाएं सामने आईं, जिसके चलते भारी मन से छोटी-छोटी कार्रवाई करनी पड़ी।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Training Program Bhopal: भोपाल स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मध्य प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव दीक्षित ने संबोधित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 63 नवनियुक्त नेताओं ने भाग लिया।

कोई उलाए तो खुद ही बचें- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई लोग अलग-अलग तरीकों से आपको उलझाने और भड़काने की कोशिश करेंगे, लेकिन इन परिस्थितियों से खुद को बचाना आपकी अपनी जिम्मेदारी है। इसमें कोई दूसरा व्यक्ति आपकी मदद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया हर गतिविधि पर बेहद बारीकी से नजर रखता है। हमारे द्वारा लिए गए हर फैसले और कार्य को एक 'तीसरी आंख' भी लगातार देख रही होती है।

अहंकार को लाएंगे तो कष्ट होगा- सीएम मोहन यादव

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि शुरुआत के एक-दो महीने काम को समझने और सीखने में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आप पूरी मेहनत और गंभीरता से काम में जुटेंगे तो आगे का रास्ता खुद मिल जाएगा। सीएम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियम और कानून के दायरे में रहकर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी निकायों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अहंकार से हमेशा नुकसान होता है और यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि काम के दौरान जरूरत पड़ने पर किसी को रोका भी जा सकता है कि अब आपको यह कार्य नहीं करना है। यदि किसी को सरकार में जिम्मेदारी देनी होगी तो सरकार देगी और आवश्यकता पड़ने पर वापस भी ले सकती है।

भारी मन से कार्रवाई करनी पड़ती है- हेमंत खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते पार्टी को भारी मन से कुछ छोटी-छोटी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उनकी अपेक्षा है कि संगठन मजबूत बने लेकिन उस ताकत का उपयोग आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाए।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम