CM Mohan Yadav on Mamata Banerjee Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है, जहां बीजेपी बढ़त बनाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है और जीत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इन संकेतों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोग परिवर्तन और मुक्ति चाहते है।
बता दें कि सीएम मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब नई दिशा की ओर बढ़ना चाहती है। साथ ही उन्होंने बंगाल के अलावा असम की जनता का भी आभार जताया। दूसरी ओर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भी उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है, जहां समर्थक और कार्यकर्ता संभावित जीत को लेकर जश्न मना रहे हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा चुनाव के बेला में वाकई दिल से सभी को बधाई दे रहे हैं। गृहमंत्री के शब्दों में अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया, असम में एक बार फिर घुसपैथियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों ने जीत की तरफ कदम बढ़ाएं हैं। जिस तरह से बंगाल की हालत हुई है, बंगाल आजादी के पहले बहुत संबल और विकासित राज्य हुआ करता था लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, कम्युनिस्ट और फिर टीएमसी। बंगाल जो आज पिछड़ा है इसका सबसे बड़ा कारण बंगाल के लीडरशिप का रहा है, टीएमसी ने एक प्रकार से दुरावस्था किया है, यह इसका प्रतिकार है।
सीएम मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की ब्यार चल रही है। इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, अध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अहम भमिका अदा की, ऐसे में हम जहां गए वहां भी जीत मिली और जहां नहीं गए वहां भी जीत मिली। उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जब ममता निर्ममता करेगी तो उसका हिसाब तो चुकाना ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: बंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजधानी भोपाल वाले आवास पर जश्न का माहौल है। ढोल के साथ कार्यकर्ता और प्रदेश के नेता जश्न मनाया जा रहा है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जालमुड़ी बांटी। साथ ही मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास था की महाविजय होगी। एक संकल्प पूरा हुआ, एक सपना साकार हुआ।