सीएम मोहन यादव ने की नितिन नबीन से मुलाकात (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

नितिन नबीन से मिले CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण; बंगाल को लेकर कही बड़ी बात

MP News: सीएम मोहन यादव ने नितिन नबीन और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने नितिन नबीन के साथ संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Delhi Visit Meet Nitin Nabin: मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 मई को नई दिल्ली में नितिन नबीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नितिन नबीन के साथ संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। नितिन नबीन ने भी राज्य सरकार के कार्यों पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी प्रदेश दौरे का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान जून के पहले या दूसरे सप्ताह में भोपाल आ सकते हैं। इस बीच डॉ. मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि बैठक में क्या हुआ

मुलाकात के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात का संतोष और खुशी है कि मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन के साथ राष्ट्रीय स्तर के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश एक मजबूत संगठन वाला राज्य है और बैठक में संगठन तथा सरकार से जुड़े विषयों पर विस्तार से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन ने राज्य सरकार के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया गया है। सीएम ने आगे कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने हैं, जिनमें सरकार और संगठन दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

सांदीपनि विद्यालय बनेंगे देश के लिए मॉडल- सीएम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 सबसे पहले मध्य प्रदेश में लागू की गई और प्रदेश के सांदीपनि विद्यालय देश के लिए मॉडल बनेंगे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश दौरे का निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च और तकनीकी शिक्षा में केंद्र के साथ मिलकर नए प्रयोग करना चाहती है, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा मिल सके।

बंगाल को लेकर कही यह बड़ी बात

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधायक दल ने नए नेता के रूप में शुभेंदु अधिकारी का चयन किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद बंगाल में कमल खिलने का अवसर मिला है और शुभेंदु अधिकारी जल्द शपथ ग्रहण करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि विधायक दल के पर्यवेक्षक के रूप में अमित शाह भी वहां मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में अब विकास का नया दौर शुरू होगा और राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अन्य राज्यों के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी शासन के कारण बंगाल विकास की दौड़ में पीछे चला गया, लेकिन अब राज्य नए दौर की ओर बढ़ेगा।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट