- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Police Constable Suicide Mysterious Last Message
सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, खंडवा में पेड़ से लटका मिला कांस्टेबल का शव; लास्ट मैसेज ने किया सबको हैरान
- Written By: सजल रघुवंशी
Khandwa News: कुछ दिन पहले तक जिस घर में कांस्टेबल बेटे की सगाई की खुशियां थीं, वहां अब मातम का माहौल है। मध्य प्रदेश पुलिस के जवान अनसिंह नरगावे की मौत अब भी रहस्य बनी हुई है।

अनसिंह कांस्टेबल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khandwa Police Constable Suicide News: कुछ दिन पहले तक जिस घर में कांस्टेबल बेटे की सगाई की खुशियां थीं, वहां अब मातम का माहौल है। मध्य प्रदेश पुलिस के जवान अनसिंह नरगावे की मौत अब भी रहस्य बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने अपनी मंगेतर से भी बात की थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत साबित होगी।
वहीं, उन्होंने अपने चचेरे भाई को एक अंतिम संदेश भी भेजा था, जिसके मायने अब तक परिवार और पुलिस की समझ से परे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस जवान द्वारा आत्महत्या का यह गंभीर मामला सामने आया है।
सूनसान जगह पर पेड़ से लटका मिला शव
बता दें कि कॉस्टेबल का शव शहर के पदम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनसान इलाके में शुक्रवार को एक पेड़ पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल से पकड़े गए जिहादी के बाद…अब धार से पकड़ा गया एक और संदिग्ध; सामने आए चौकाने वाले इनपुट
सागर में ऑपरेशन थिएटर में निकला 5 फीट लंबा सांप, अस्पताल में मची अफरा-तफरी; काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना
पन्ना में JK सीमेंट के खिलाफ फूटा गुस्सा, घंटा-थाली बजाकर सड़क पर उतरे युवा; तहसील कार्यालय बना रणक्षेत्र
5 दिन की छुट्टी पर थे अनसिंह
परिजनों के मुताबिक 24 वर्षीय अनसिंह नरगावे बड़वानी जिले के मोरानी गांव के निवासी थे और रीवा जिले के गढ़ थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि वह 5 मई को अपने ससुराल जुलवानिया में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पांच दिन की छुट्टी लेकर निकले थे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद था और वह लापता चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: ‘7 महीने पहले ही दी थी इंजन खराबी की जानकारी…’, क्रूज पायलट ने खोल दिए सारे राज! फाइल दबाने का भी किया दावा
लास्ट मैसेज में लिखा था ‘मैं बहुत परेशान हूं’
गुरुवार देर रात अनसिंह ने अपना मोबाइल फोन चालू किया और व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा। मैसेज में उन्होंने लिखा था कि वह काफी परेशान हैं और खंडवा में मौजूद हैं। इसके कुछ घंटे बाद शुक्रवार सुबह उनके फांसी लगाने की सूचना सामने आई। परिजनों का कहना है कि अनसिंह किस वजह से तनाव में थे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Police constable suicide mysterious last message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMUPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














