सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP News: सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य और महर्षि सांदीपनि की गाथा; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल पाठ्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और महर्षि सांदीपनि पर आधारित विशेष पुस्तक शामिल करने की घोषणा की है।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Big Announcement On Education Syllabus: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी समय में स्कूल पाठ्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि के जीवन पर आधारित एक विशेष पुस्तक भी तैयार कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारियां मिल सकें।

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उनका कहना था कि आने वाले समय में स्कूल केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करेंगे जो समाज और संस्थानों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

शिक्षा में नवाचार और तकनीक को बढ़ावा देने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में तकनीक और नवाचार आधारित पढ़ाई को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण आवश्यक है। साथ ही कक्षा 8वीं से 12वीं तक एआई आधारित कौशल शिक्षा को शामिल करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हाईस्कूलों में शुरू होगी रोजगारपरक विष्यों की पढ़ाई

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही व्यावसायिक कौशल मिल सके। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय स्व-सहायता समूहों को भी स्कूलों से जोड़ने का सुझाव दिया।

एनसीसी जैसी गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि स्कूलों में एनसीसी, एनएसएस जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस कैंप और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाए। इसके अलावा सरकारी स्कूलों से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई, रोजगार, कृषि कार्य या कौशल प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों की ट्रैकिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि युवाओं का एक व्यवस्थित डाटाबेस तैयार किया जा सके।

स्कूलों में बढ़ रहे नमांकन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन स्कूलों को सम्मानित करने की भी घोषणा की, जिन्होंने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 26 सरकारी स्कूल ऐसे रहे, जहां सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रयासों का सकारात्मक असर देखने को मिला है। वर्ष 2025-26 में कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगभग 32 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नामांकन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय