छठ महापर्व पर रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल मंडल से गुजरेंगी 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP जाने वालों को फायदा

Chhath Special Trains Bhopal : छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। भोपाल, इटारसी, बीना और रानी कमलापति समेत कई स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • छठ महापर्व पर रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया।

  • भोपाल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव।

  • बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत।

  • रानी कमलापति से दानापुर और रीवा के लिए भी स्पेशल ट्रेनें।

Chhath Bhopal Division Special Train List : छठ महापर्व पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के अलग अलग स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। यात्रियों को भोपाल, इटारसी, बीना, गुना, विदिशा, नर्मदापुरम और रानी कमलापति स्टेशन पर ठहराव की सुविधा मिलेगी।

इटारसी, भोपाल और बीना के रास्ते चलेंगी ट्रेनें

रेलवे की जारी सूची के मुताबिक ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें इटारसी भोपाल शहर और बीना के रास्ते संचालित होंगी। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर अनारक्षित स्पेशल (01025/01026) लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल (01027/01028), पुणे दानापुर वन-वे स्पेशल (01469) और उधना बरौनी स्पेशल (09039/09040) शामिल हैं। इन ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे।

रानी कमलापति से दानापुर और रीवा के लिए भी सुविधा

रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर और रीवा के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

ये 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

1. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर अनारक्षित स्पेशल (01025/01026)

2. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल (01027/01028)

3. पुणे-दानापुर वन-वे स्पेशल (01469)

4. बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल (06587/06588)

5. उधना-बरौनी स्पेशल (09039/09040)

6. रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668)

7. रानी कमलापति-रीवा स्पेशल (02191/02192)

8. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ स्पेशल (01123/01124)

9. पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415/01416)

10. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080)

11. पुणे (हडपसर)-गाजीपुर सिटी स्पेशल (01431/01432)

12. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल (01051/01052)

13. सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (04212/04211)

14. अजमेर-रांची स्पेशल (09619/09620)

15. जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल (04815/04816)

16. उधना-प्रयागराज स्पेशल (04106/04105)

17. बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल (02200/02199)

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे के इस फैसले से छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर जांच लें।

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम