भाजपा की नई टीम में सामाजिक समीकरणों का रखा गया ध्यान (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
भोपाल

भाजपा की नई संगठन टीम में जातीय-सामाजिक समीकरणों पर खास फोकस; मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी भी बढ़ी

BJP New Organization Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का बड़ा विश्लेषण, नवभारत लाइव से खास बातचीत में बोले- नई टीम में सामाजिक समीकरणों का रखा गया पूरा ध्यान।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

BJP Organization Social Caste Equations: भारतीय जनता पार्टी की नई संगठनात्मक टीम के गठन को लेकर नवभारत लाइव ने वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक सुधीर दंडोतिया से खास बातचीत की। चर्चा में नई टीम के गठन, सामाजिक और जातीय समीकरणों के साथ-साथ भाजपा के सामने मौजूद राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से बात हुई।

नई संगठन टीम में जातीय और सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश के जरिए पार्टी संगठन को अधिक व्यापक बनाने का संदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए भाजपा ने संगठन में संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।

पिछली बार से बढ़ी मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी

नई टीम में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी पिछली बार की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में प्रदेश के नेताओं और संगठन के लिए इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश को संगठन में मिली इस बढ़ी हुई भागीदारी के पीछे प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और भाजपा के संगठनात्मक प्रदर्शन को भी एक अहम कारण माना जा रहा है।

एंटी माहौल से निपटना बड़ी चुनौती

चर्चा के दौरान वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक सुधीर दंडोतिया ने भाजपा के सामने देश में बन रहे एंटी माहौल को भी बड़ी चुनौती बताया। नई संगठन टीम के सामने पार्टी के प्रति जनता में बन रही नाराजगी या नकारात्मक धारणा को संभालने और संगठन को जमीन पर मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने से लेकर सामाजिक समीकरण साधने तक फोकस

ऐसे में नई टीम के सामने सिर्फ संगठन का विस्तार ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, सामाजिक समीकरणों को साधना और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होगी

संगठन में संतुलन, आगे की रणनीति पर नजर

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम को देखें तो इसमें सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि नई संगठनात्मक टीम जमीन पर पार्टी की रणनीति को किस तरह लागू करती है और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में कितनी सफल होती है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC का बड़ा एक्शन, पूर्व जज और पूर्व CBI चीफ वाली कमेटी करेगी जांच

फांसी की जगह मिलेगा मौत का इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट से नए कानून की मांग, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज; सामने आया हेल्थ अपडेट

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?