बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

दिवाली को खुशियों की ईद बताने पर खड़गे पर भड़के रामेश्वर शर्मा, कहा- सनातन की मिठास दुनिया पर हावी रहेगी

Mallikarjun Kharge Diwali Happy Eid Remark : दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को घेरा। राहुल गांधी और कांग्रेस के भविष्य पर भी निशाना साधा।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • दिवाली को खुशियों की ईद बताने वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार।

  • राहुल गांधी को लेकर भी विधायक ने की तीखी टिप्पणी।

  • रामेश्वर बोले- सनातन संस्कृति की मिठास दुनिया पर हावी रहेगी।

Rameshwar Sharma Reaction on Mallikarjun Kharge Statement : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी हुई है, जिसके चलते पार्टी दीपावली जैसे महापर्व, मां लक्ष्मी की आराधना और भारतीय संस्कृति के महत्व को भूल गई है। शर्मा ने कहा कि सनातन पर कांग्रेस जितना भी कटाक्ष कर ले, लेकिन सनातन की मिठास दुनिया पर हावी रहेगी।

कांग्रेस को दीपावली की जगह सिर्फ ईद नजर आती है

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और समृद्धि का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है और पूरा देश उत्साह के साथ खुशियां मनाता है। इसके बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष के बयान में दीपावली की जगह ईद का उल्लेख होना पार्टी की सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भारतीय परंपराओं और त्योहारों की भावना को समझने के बजाय उन पर कटाक्ष करने में लगे हैं।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के भीतर एक ‘अबोध बालक’ ने मुस्लिम पक्ष को इतनी तेजी से हावी कर दिया है कि कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के चलते कांग्रेस पहले ही कमजोर हो चुकी है और अब पार्टी के अनुभवी नेताओं की बची-खुची समझ भी खत्म होती जा रही है। शर्मा ने कहा कि इसी का नतीजा है कि वरिष्ठ नेता भी दीपावली के मौके पर ईद जैसी बातें करने लगे हैं।

‘आपके ईद कहने से हमारी दीपावली खराब नहीं होगी’

खड़गे को जवाब देते हुए शर्मा ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे जी, आपके ईद कहने से हमारी दीपावली खराब नहीं होगी। हमारी दीपावली की आतिशबाजी और मिठाइयां समाज में मिठास ही घोलेंगी। भारत में दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे सभी प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। यह देश विविध परंपराओं और सनातन संस्कृति का देश है।

कांग्रेस के भविष्य को लेकर भी किया दावा

रामेश्वर शर्मा ने अपनी बात के समर्थन में रामायण की चौपाई ‘जाको प्रभु दारुण दुख देई, ताकि मति पहले हर लेई’ का हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का भविष्य अब केवल चार से छह साल का रह गया है और इसके बाद पार्टी खुद समाप्त हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सनातन संस्कृति पर चाहे जितने कटाक्ष कर ले, देश में उसके पर्व और परंपराएं इसी तरह हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते रहेंगे।

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?