

Highlights:
सिवनी के छपारा में भीषण अग्निकांड।
सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में लगी आग।
हादसे में 6 लोगों की मौत की डॉक्टरों ने की पुष्टि।
मकान में मौजूद करीब 10 लोगों को बाहर निकाला गया।
Seoni Chhapara Fire Accident : सिवनी जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक अग्निकांड हो गया। छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त मकान में करीब 10 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, आग छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में लगी। मकान में अचानक आग भड़कने से अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में मकान का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान सभी 10 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 6 लोगों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। हादसे में अन्य लोगों की स्थिति और उनकी चोटों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
सिवनी में आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।
फिलहाल मकान में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी वजह से आग लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद जैन मोहल्ले समेत पूरे छपारा क्षेत्र में शोक का माहौल है। सिवनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।