रामेश्वर शर्मा, बीजेपी विधायक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

कांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता

BJP Attack on Congress: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। चक्काजाम करने को लेकर कांग्रेसियों पर दर्ज FIR को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस ही सड़क पर आ गई है।

प्रीतेश जैन

Rameshwar Sharma Statement: भोपाल में किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं पर दर्ज FIR के मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब सड़कों पर आंदोलन नहीं कर रही, बल्कि पूरी कांग्रेस ही सड़क पर आ गई है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उमंग सिंघार कौन से प्रदर्शन में थे, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ किस आंदोलन में शामिल हुए, अरुण यादव कहां थे?

पटवारी से दूरी बना रहे कांग्रेस नेता

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी पार्टी के अंदरूनी संघर्ष और अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने के लिए इस तरह के आंदोलनों की रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद पटवारी से दूरी बना रहे हैं और उनकी बुलाई बैठकों में जाने से भी कतराते हैं।

अपमान से असंतोष बढ़ा

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस में बचे हुए नेताओं का भी अपमान किया गया, जिसके कारण पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह बिखर चुका है और जनता के मुद्दों पर गंभीर राजनीति करने के बजाय केवल प्रदर्शन की राजनीति कर रहा है।

क्या है मामला?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 7 मई को प्रदेश के 11 जिलों में नेशनल हाईवे 52 पर चक्काजाम का आयोजन किया गया था। ऐसे में पुलिस ने प्रदेश के 2 दर्जन से ज्यादा विधायकों और सैकड़ों नेताओं पर FIR दर्ज की है, जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल