तैयार काफिला और ई-रिक्शा में बैठे राकेश सिंह जादौन 
भोपाल

तैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन

BJP Leader Convoy Controversy: खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ई-रिक्शा से बीजेपी ऑफिस पहुंचे। समर्थकों ने 100 गाड़ियों का काफिला तैयार करके रखा था। खबर चलने के बाद दूरी बनाई।

प्रीतेश जैन

Rakesh Singh Jadaun Bhopal news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील का तो बीजेपी नेताओं पर कोई खास असर होता नजर नहीं आया, लेकिन मीडिया का डर जरूर नेताओं के अंदर दिखाई दिया, जिसने उन्हें दर्जनों गाड़ियों के काफिले से निकलकर ई-रिक्शा में पहुंचा दिया।

दरअसल विदिशा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद समर्थकों ने 100 गाड़ियों का काफिला तैयार किया था, जो बीजेपी कार्यालय तक जाता, लेकिन नवभारत द्वारा काफिले की खबर चलाए जाने के बाद जादौन काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से बिना किसी लाव-लश्कर के सादगीभरे अंदाज में भाजपा कार्यालय पहुंचे।

समर्थन दिखाने जुटे कार्यकर्ता

जादौन के समर्थक विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर बड़ी संख्या में गाड़ियां लेकर पहुंचे थे, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। जब इन नेताओं से पीएम मोदी की अपील के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम समर्थन दिखाने आए हैं।

सत्येंद्र भूषण ने पेश की मिसाल

हालांकि कुछ बीजेपी नेताओं ने पीएम की अपील का मान रखते हुए पहले ही गाड़ियां छोड़ ई-रिक्शा पकड़ ली और पदभार ग्रहण करने पहुंचे, जिनमें मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण शामिल हैं। भूषण राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनके साथ समर्थकों या गाड़ियों का कोई काफिला नहीं दिखाई दिया।

चर्चा में सौभाग्य सिंह का काफिला

इससे पहले मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण ने देश में सुर्खियां बटोरी थीं, जो उज्जैन से 200 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे। उनके काफिले में शामिल गाड़ियों के कारण रास्ते में कई जगहों पर जाम लग गया था और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई वारदात, अस्पताल में भर्ती

सांसद प्रमोद तिवारी को कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब, बोली- राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की युवा नहीं

रांची में बड़ा बवाल! 600 छात्रों पर FIR दर्ज, एक्शन के बाद अब CM आवास घेरने की तैयारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात